चाँद सा था अख़लाक़ मेरा जो सफ़े में रखा था संभालकर
गौर से देखने पर दिख जाते कई दाग़ इसमें
पर इन दागों को छुपाने के लिए मैंने शर्म से बनी चादर ओढ़ी
जिससे मेरे दागों को लज्जा का घूँघट मिला
खूबसूरती बरकरार रखने के बाद भी बात हुई तो केवल मेरे दागों की
तब समझ आया है नहीं ये दुनिया लायक मेरे पाकिज़ापन को संभाल रखने के
तो अब मंज़ूर है मुझे मेरे किरदार पर इन दागों का होना