बात जब सज़ा देने की आई
तो करुणत्व ही मारा गया

क्यों ? गुनाह किया इसलिए ?
नहीं
वह शांत रहा इसलिए।

उप्हास में उड़ गई उसकी पीड़ा
क्रीड़ा समझा सबने उसके भावों को,
रह गया कोने में सिसकियाँ भरता
चुन-चुनकर कर नोचा गया उसके घावों को ।

वह चुप रहा, शांत रहा
उसका अन्तर्द्वन्द्ध करुण से भयानक हो गया,
सोचा कुछ हुआ कुछ
धीमी ज़िंदगी में सब अचानक हो गया ।

खेल था न उसका संवेग ?
उसने जीता.... पर फिर भी हारा गया,
विभत्सता से परिपूर्ण है सब मगर, ब
ात जब सज़ा देने की आई तो करुणत्व ही मारा गया ।