सपने जिम्मेदारियों के आगे झुक जाते हैं
उनका पीछा करते करते अचानक ये कदम भी आप रुक जाते हैं
जीता था वो शक्स जिसकी उम्मीद में
टूटती है वो उम्मीद तो ख़्वाब भी सब चूर हो जाते हैं

बिखर जाता है जुड़कर फिर से
जब बुरी किस्मत उस पर हक़ जताती है
कमाया खुदपर खर्च करने के लिए
खत्म हो जाता है महीने तक, जब भूख सताती है

मायूस चेहरे दिखते है मां बाप के
जब उनकी उम्मीदों से ही हार जाते हैं
कोसते है खुदको रात भर
हिम्मत बांधने के पैंतरे भी सब बेकार जाते हैं