खुदकी राहें छोड़ दी, भेड़ चाल में चल दिए
उस राह एक एक कदम गिनाए जाते हैं
कोशिश पूरी की तुमने, ये कोई न कहेगा
तुम हारे कितनी बार, सौ बार बताए जाते हैं
आधा कर दिया खुदको सबको पूरा करने के लिए
ज़रूरत पड़ी तुम्हें जब किसकी
तो सब कदम पीछे हटाते जाते हैं
घोट दिया गला खुदका इस किस्मत ने
जिम्मेदारियां हैं जनाब ,
इसे निभाने वाले अक्सर मारे जाते हैं ।
