खुदके लिए भी बेगैरत है जो , उससे करना वफ़ा सही होगा ?
खुदसे हार बैठा है , वो अब किसीसे खफ़ा नहीं होगा

नुकसान के तराज़ू पर तोली है ज़िंदगी मैंने
अब इस मरतबा नफ़ा नहीं होगा

मेरी तारिकी पर रोया है खुद ख़ुदा भी कभी
अज़मत है उसकी , कि अब यहां कोई ज़फ़ा नहीं होगा

ठीक करार देना तसल्ली है दिल को , वरना
रोग भी ऐसा हुआ है जिसका कहीं शफ़ा नहीं होगा