सबसे वायदे निभाते आज बिखरे पड़े हो, यार तुम्हें मतलबी हो जाना चाहिए था ।

रातें बर्बाद की इंतज़ार में शादों की, तुम्हें चैन से सो जाना चाहिए था।

हँसी झुठलाई तकलीफ़ अपनाकर अब जला रहे हैं आँसू तेज़ाब बनकर, यकीन मानो, तुम्हें तब ही रो जाना चाहिए था।

दहलीज़ के भीतर खुदको बंद कर लेने से क्या ही मिला मेरी जान, तुम्हें खो जाना चाहिए था ।