वो लिखता है मेरी आँखों पर नज़्म
मेरे होंठों पर ग़ज़ल लिखता है,
वो पढ़ता है हिज्र की कविताएं
पर पन्नों पर मेरे नाम का वस्ल लिखता है,
वो संवारता है मेरे बिखरे बालों को कलम से
मेरे गालों को छूकर उन्हें सहल लिखता है,
वो लिखना चाहता है मेरे मन को कठोर
मगर लताफ़त से
मेरे हृदय को वो सरल लिखता है,
मेरी नज़रों में मैं कुछ भी नहीं पर
अपनी नज़रों से मुझे वो शफ़क़त लिखता है
हाँ, मुझमें रक्स ए नरमी नहीं , मगर फिर भी
वो मुझे सबसे खूबसूरत लिखता है ।
एक शायर है, जो मेरे बारे लिखता है।