जीते जी अपनापन मारने पर भी शिकन न थी जिनके चेहरे पर
बड़े अदब से बैठे वो मज़ारों में मिले ,
था कभी अशर्फियों सा मोल जिनका
कौड़ियों में बिकते वो बाज़ारों में मिले ,
हक़ीक़त कुछ और थी दिखाया कुछ और ही
सच्चे फ़ना होने वाले फ़रेबी जान निसारों में मिले ,
रूही मोहब्बत का नामो - निशान मिटाया जहां से
जिस्मों के कारखाने वहीं सद हज़ारों में मिले ,
शराफ़त का बीड़ा लिए फिरते थे जो दर - ब - दर
ताजुब की बात है , आज वो बैठे गुनाहगारों में मिले।
