भयावह होती है वह स्त्री
जो तूफ़ानों में भी अब शांत रहती है ,
यार......कोई तो देखो उसे , वह
लाखों लोगों में भी एकांत सहती है ।

भयावह होती है वह स्त्री
जो जीते जी मरा मन लिए है ,
हैरत इस बात की है दिखाई दे रही है सबको
फिर भी नज़र अंदाज़गी के कण लिए है ।

क्या सच में भयावह होती है वह स्त्री
जो ग़लत न होके भी ग़लत ठहराई गई है
भयावह नहीं , बेचारी है
मरी नहीं , वह किस्मत के हाथों मरवाई गई है ।