भयावह होती है वह स्त्री
जो चुप रहना सीख लेती है ,
आवाज़ को अपनी दफ़ना
जो ख़ामोशी से चींख लेती है ।
भयावह होती है वह स्त्री
जो खुदको गिरा , रिश्ते सब उठाना जानती है ,
आह.......बड़ी बेग़ैरत है वह
जो बेकद्री में भी कद्र दिखाना जानती है ।
भयावह होती है वह स्त्री
जो टूटे दिल के साथ जी लेती है ,
तितर बितर पड़े ईमान को
माने न गए कभी सच्चे अश्रु से सी देती है ।
