सुना है कहते हैं कई लोग– "अहले-सुबह जो ख़्वाब आँखें देखती हैं,

अक्सर यही देखा गया है ख्वाब होते हैं वे पूरे ।"


कई सुबह कई ख़्वाब आए,

इक सुबह तो ये था देखा –

मेरा दिल जो चाहता है, मैंने तुझसे कह दिया है ।


कह दिया है तुम मुझे अच्छी हो लगती,

अच्छा है लगता बस तेरा दीदार करना ।

जान! मुझको इश्क़ तुझसे हो गया है,

कह रहा हूँ सच, मेरा ऐतबार करना ।

फिर था देखा– तुमने मुझसे ये कहा था,

मैं दीवाना हूँ तुम्हारा, जानती हो ।

पागलपन की हद तक हूँ मैं तुझसे प्यार करता,

है हक़ीक़त, तुम भी इसको मानती हो ।

ये सुन थे टपके अश्क़ मेरे दो खुशी के,

रोवो नहीं पागल! कहा और तुमने पोंछा ।

और वादा इक किया दोनों ने मिलकर–

'एक दूज़े के हुए हम हमनफ़स अब,

एक दूजे को कभी न देंगे धोख़ा ।।'


हालिया इक ख़्वाब ये था जिसमें हम थे साथ जाना,

चाँदनी थी आँसमाँ पे ।

और दोनो एक दूजे की अंगुलियों में अगुलियों को फसाँए,

एक दूज़े की छुअन में खोए, ख़ामोशी से चलते जा रहे थे ।

साथ हैं, हरदम रहेंगे सोंचकर इठला रहे थे ।।



बस थे हम तुम, था सन्नाटा और पूरा चाँद था बस,

हवा थी खुशब़ू जो तेरी उस फ़िजाँ में घोलती थी ।

मेरे लब थे लब पे तेरे तू मेरे आग़ोश में थी,

लब पे दोनों के, ख़ामोशी थी आँखें बोलती थी ।।

ख़्वाब में उस सुब्ह तेरे बदन के हर इक तिल को,

जाने जाँ मैं लबों से अपने छू रहा था ।

ज़ुल्फ़ों में तेरी हाथ मेरा फिर रहा था,

एहसास-ए-जन्नत जान मुझको हो रहा था ।।


पर खुली जब आँख मेरी,

तेरी अंगुलियाँ नहीं थी अंगुलियों में मेरी ।

आग़ोश में तकिया फ़क़त था, तुम नहीं थी पास में भी ।

लब पर मेरे पतझड़ था पसरा, मन बड़ा बेचैन सा था ।।

फिर पलक की कोर पर दो अश्क़ आए, गिर गये तकिए पे मेरे ।

पर खुशी के थे नहीं ये अश्क़, सो ख़ुदकुशी करने दिया मैंने भी इनको ।।


पर ये खुद से खुद को मैं समझा रहा था,

दिल को बस बहला रहा था ।

मैंने कहा दिल से कि वो परेशां न होवे ।

माना की उसके कई अरमां अधूरे रहे हैं अब तक–

पर ख्वाब ये अहले सुबह के,

जल्द हीं सब होंगे पूरे ।।


रात अगली ख्वाब में फिर जॉन आए और बोले–

"चक्करों में क्यों पड़े हो ?

मैं कि जिससे भी हूँ मिलता ख़फ़ा हीं करता हूँ उसको,

जानते हो तुम मैं कड़वा बोलता हूँ ।

कुछ कहूँ, सुन सकोगे क्या ??"


जॉन से वाक़िफ़ हूँ सो गर सच कहूँ तो डर गया मैं ।

कुछ भी नहीं उन्हें कह सका था,

लफ़्ज़ सब मर गए मेरे ।

सिर हिलाकर बस इशारे से कहा "इरशाद" मैंने ।।


जॉन ने सिगरेट की इक कश लगायी और बोले–

"इश्क़! वो भी एकतरफ़ा ।

हाय! तुम मासूम कितने हो, नहीं ये जानते हो–

इश्क़ के मस'अले पे जितने ख्वाब आँखों ने हैं देखे,

एक फीसद ख्वाब को ग़र छोड़ दें हम,

तो हैं सब के सब अधूरे ।

किस बेहूदे ने कहा तुमसे ? बताओ,

अहले सुबह जो ख्वाब आँखें देखती हैं,ख़्वाब होते हैं वे पूरे ??"