दिन भर की थकान चुटकी में मिटा डाले,
शुक्र गुज़ार हूं तेरा ऐ चाय के प्याले
तेरी सौंधी सी खुशबू रूह को लुभाये,
और exam की रातों में नींदों को भगाए
मेहमानों का होता तुझसे स्वागत सत्कार,
और चलती है ऑफिस में गप-शप हर बार
हर trip में जो थर्मस में हमारे साथ आता है,
मज़ा जिस्का गर्म भजिए के साथ और बढ़ जाता है
हो अमीर या हो गरीब टपरी पर तेरी आते हैं,
गर्म चाय और बिस्किट के लुफ्त भी उठाते हैं
जिंदगी के हर अच्छे-बुरे पल में जो संभाले,
शुक्र गुज़ार हूं तेरा ऐ चाय के प्याले!

