हर दुआ में तुम हो
मोहब्बत की निग़ाहों से निगाहें चार करता हूँ
मेरी हर दुआ में तुम हो, मैं यह ऐलान करता हूँ।
तुम मेरे साथ जो हो इसी पर गुमान करता हूँ
मेरी हर दुआ में तुम हो, मैं यह ऐलान करता हूँ।
गंगा की तरह पावन,तुम इस कलयुग की सीता हो
इस सावन के महीने में, मै यह ऐलान करता हूँ।
बसी हो तुम मेरी रग रग में,मैं यह कबूल करता हूँ ।
मेरी हर दुआ में तुम हो, मैं यह ऐलान करता हूँ।
भरी जवानी में मोहब्बत भी कमाल की होती है
मैं भी मदहोश रहता हूँ तू मुझमें मस्त रहती है।
दिन हो या रात मैं बस तेरा नाम जपता हूँ
मेरी हर दुआ में तुम हो, मैं यह ऐलान करता हूँ।
Your quote Writer
Praveen Kumar Verma

