आंच आती है जो तिरंगे पर
कब तक कितना धैर्य बंधाया जाए
कोई आए आड़े गर वतन परस्ती के
तो फिर उसे मौत का मंजर दिखलाया जाए
आखिर कब तलक लाशों से भू सजेगी
कब तलक अश्रु भांति अपनो को व्यर्थ गंवाया जाए
बात समझे जिस भाषा में गीदड़
उसी भाषा में युद्ध का पलटवार दोहराया जाए
जननी जन्मभूमि के खातिर अर्जुन
फिर से बाण को प्रत्यंचा में चढ़ाया जाए
श्री कृष्ण की भांति रण भूमि में
"शठे शाठ्यम समाचरेत्" का भाव बताया जाए
—पीयूष

