राज़
एक अधूरा सा
एक बिखरा सा ख़्वाब
मन की चंचल चुप्पियों
को एक मिलता खिताब

राज़
तेरे होने का एहसास
हर दम, हर पल
एक तन्हा सी आस

राज़
धूमिल सी
यादों का संगम
फासलों में नजदीकियों
का मौसम

राज़
दिल में पलता हुआ
एक वहम
इन लम्हों में फिर न
खो जाने का हल्का सहम

राज़
रातों को दफनाए
कुछ किस्से
कुछ मोहब्बत के
कुछ गम के
कुछ अंजाम ए इश्क के

खैर, हमे क्या
ये भी तो है
एक "राज़"

—पीयूष