किसी की बेटी
किसी की पत्नी
किसी की मां
किसी की बहन
न जाने कितने रिश्तों में अपने को ढाल लेती है
एक लड़की
कभी बेटी बनकर
कभी पत्नी बनकर
कभी बनकर मां
एक जिंदगी संभाल लेती है
एक लड़की
अकेले कैसे रहोगी
अकेले कैसे जाओगी
अकेले कैसे पढ़ेगी
ऐसे न जाने कितने सवालों को पाल लेती है
एक लड़की
सामाजिक प्रश्नों की जंजीर में जकड़ कर भी
अपने स्वप्नों को ऊंची उड़ान देती है
एक लड़की
अंत में अकेले जीवन निर्वहन करने वाली ही
कभी बेटी बनकर
कभी पत्नी बनकर
कभी बहन बनकर
कभी बनकर मां
सबका रख ख्याल लेती है
एक लड़की
—पीयूष
