औरत के जिस्म से निकलकर औरत के हाथों में पलकर कभी गिरकर सम्भल कर ,, पकड़ा कर उंगली जो खड़ा कर देती है वो मेरी माँ है।। भरी बरसात की रातें या गर्म दोपहरी हो ,, काँटों की सेज सी मंजिल और सांसे ठहरी हो ,, तब जो खून से सींच कर बड़ा कर देती है ,, वो मेरी माँ है। प्यार की छाया आँखों पर दिखती है वही दिल के अंदर भी ,, ममता की छाव से हारा हुआ समंदर भी,, मेरी मुस्कान देखकर जो जी रही है ,, वो मेरी माँ है। चिता की आग जैसे लगी हो भड़कने,, जैसे किसी आंधी में खिड़किया लगी हो खड़कने ,, मेरे घर आने की आहट से जिसका दिल लगता है धड़कने,, दिन के सपनो में जो आँखे गीली कर रहीहै वो मेरी माँ है मारकर अपने सपनो को जैसे कई अपनों को,, पुरानी साड़ी के कभी परदे कभी गिलाफ बनाती है,, अपनी जिंदगी के पन्नो को पूरी किताब बनाती है,, गरीब पैसो से दिल की अमीर है जो वो मेरी माँ है।। पूजा उसकी ऎसी जैसे मंदिर और शिवाले हो भक्ति का भाव ऐसा जैसा ऊँचा खड़ा हिमालय हो,, छू ले अगर तुम्हे जो सर्द भी ताप हो जाए,, काशी की गंगा मैया भी यूँही भाप हो जाए,, बिना मसालो के भी जो सब्जी में स्वाद ला देती है ,, वो मेरी माँ है। ऊँगली पकड़ कर जिसने मुझको सिखाया चलना,, अंगूठियां बेचकर अपनी लाई थी मेरा पलना,, एक मुस्कान भर से घर को सजा देती है,काटकर पेट अपना इंजीनियर बना देती है वो मेरी माँ है। खाने पर क्या बना है यह रोज पूछता हूं,, मै नही खाऊंगा यह रोज टोकता हूँ,, वो किस्से जाकर बोले उनकी नही अब माँ है,, मेरी थाली पर सब्जी सा जो प्यार परोसती है ,, कही मन ही मन में फिर खुद को कोसती है ,, सूखी रोटी भी जो चाव से खाती है ,, वो मेरी माँ है। यशोदा सी खुद है वो और खुदा मुझे बनाया,, कंस से भिड़ने को कन्हैया मुझे बनाया,, प्यार राधा सा करती है खुद को मीरा बोलती है,, विष सी मेरी जिंदगी में जो “पियूष” घोलती है ,, कितना बदल गया मैं बदली न बिलकुल वो है , 20 साल के अपने बेटे को आज भी जो बउआ बोलती है,, वो मेरी माँ है।। होली हो या दिवाली फिर वही पुरानी साड़ी,, धुलवा कर धोबी से फिर जो हर बार पहनती है ,, खुशियो को अपनी दबाकर मुझको नये कपडे दिलाकर,, मेरी नन्ही आँखों में जो अपना बचपन खोजती है,, वो मेरी माँ है।। अंधेरो से डरता था मैं 9 महीने कोख में,, मेरी जिंदगी का उजाला तुम निवाला हो ,, दुनिया को चलाने वाला जैसे बँसुरिवाला हो ,, लगती है चोट मुझको दर्द तुमको होता है जुड़वाँ नही है हम तो क्यों तुम्हरा दिल रोता है,, सो जाता हूँ मैं पर जो नही सोती वो मेरी माँ है। तारीखे आने की बताओ तो जाने का जिक्र होता है,, एक तुम्हरा ही मन है जो संसय में होता है,, लगाती हो गले मुझको आँखों से होठो तक आंसू दबाकर,, क्या लगता है मुझसे तुम छिपा लोगी,, माँ तुम मेरी माँ हो कई बातें बना लोगी,, वादा करती है जो कभी न रोने का ,, दरवाजे पर खड़ी होकर जो पूरी रात रोती है वो मेरी माँ है वो मेरी माँ है। मीठी बोली है जिसकी लता सा जो गा देती है,, आज भी मुझे जो लोरी सुना देती है,, फेरकर हाथ मेरे सर पर मेरे सारे जखमो पर मरहम लगा देती है,, वो मेरी माँ है।। सूरत मानो ऐसी कश्मीर की हो वादियां,, ऐसी मूरत नही मिलेगी लग जाए चाहे सदियां,, काजल से काली आँखे कोयल सी मीठी बोली जैसे गुड़ की कोई डली हो,, झुकने से जिनके पैरो पर जन्नत मुझे मिल जाती है ,, वो मेरी माँ है। लोगो को जीने के लिए क्या चाहिए, दो वक़्त की रोटी और हवा चाहिए।। लोगो की जिंदगी चलती होगी हीरे और जवारों से ,, मुझे जीने के लिए तो बस मेरी माँ चाहिए ,, क्योंकि जिसकी सांसें मेरे खून में बहती है वो मेरी माँ है।।