वो कर गया हमारी कहानी खराब

जवानी खराब, ज़िंदगानी खराब,,,


बाद उसके कभी फिर न अच्छा लगा

चमकता रहा आसमान में चाहे जितना महताब,,


शुक्र है वो मुझको वजह दे गया

कि थाम ली फिर हमने छलकती शराब,,

छलकती शराब, मुस्कुराती शराब


सात जन्मों की बिछड़ी मोहब्बत हो जैसे,,

आ लगी मेरे होंठों से ऐसे शराब,,

-पीयूष यादव