उम्र भर के लिए मोहब्ब्त का सवाली कर गया
मेरी चांदनी रातों को काली कर गया
एक क़तरा भी अश्क़ का ना बचा हो जैसे
एक शक्स मुझको इतना खाली कर गया
गया तो ले गया साथ, मेरे ख्वाबों-खुशियाँ, मेरी आस भी
बहुत ख़राब वो मेरी हालत-ए-माली कर गया
उसके पहले था मैं मुलाजिम गम का
वो गया और मेरा ओहदा बहाली कर गया..
--पीयूष यादव
