तुझसे बिछड़ने का, है गिला मुझे...
अपने ही किये का, सिला मिला मुझे...
तेरा दुःख कहीं मेरी जिम्मेदारियों पर, भारी ना पड़ जाए
इस क़दर ना अपनी, याद दिला मुझे...
मिला रहम खुदा का, मिली बुजुर्गों की रहनुमाई
क्या हुआ जो बस, एक वो ना मिला मुझे...
होश में रहुँ, तो ग़म कुतरता रूह को
रहुँ थोड़ी देर नशे में, थोड़ी पिला मुझे...
पटकता रहा सर दिन भर, उसकी यादों की चौखट पर
ज्यादा नहीं तो दिन भर की, मेरी उज़रत पिला मुझे...
बाकी तेरे करम से, नहीं कोई गुरेज़ मुझको
बोतल की बात छोड़, समंदर पिला मुझे...
भूल जाऊं सबकुछ, या फिर मैं ही ना रहुँ
साकी! आज इतनी मय़ पिला मुझे...
...पीयूष यादव
