जिन्हें हर लम्हें में पूजा था हम दोंनो ने मिलकर

उन ख्वाबों को हकीकत में उतरता देखूँ...

दूर हो तुम मुझसे और मैं जब दीदार को तरसूँ

मैं बंद आँखों से मेरे महबूब का चेहरा देखूँ...

तुम थे तो जैसे थी पूरी दुनिया मेरे पास

पर आज मैं खुद को तेरी याद में तन्हा देखूँ...

कट जाता है इक आस में ये जलता-जलाता दिन

क्योंकि मैं हर रात हमारे मिलन का सपना देखूँ...

मुझपे छा जाए तू बरसात की खुशबू की तरह

रोम-रोम तेरी रूत में महकता देखूँ..

है सुलग रही यही उम्मीद कि आयेगा ज़रूर...

वो दिन जब तुम्हें अपने नाम से सवरता देखूँ...

बसी हो इस तरह से निगाहों में मेरी

कि भर जाती हैं आँखें जो किसी रोज़ गौर से आइना देखूँ...

शाम हो जाए या धुंधली हो जाए मेरी आंखें

ना आने वाले! जिंदगी भर मैं तेरा रास्ता देखूँ....

...पीयूष यादव