जिंदगी बोझ लगती है, दर्द आराम लगता है
हारकर मोहब्बत में, मरना आसान लगता है
बुझ रही हैं आंखें, लड़खड़ा रही हैं धड़कन
मगर मुझको दे रहा सहारा, तुम्हारा नाम लगता है
वही छोड़ जाए, जो सांसों की खुशबू रहा हो
फिर सांस लेना भी सचमुच, हराम लगता है
कल सुबह, उसे अपने साथ लायेगी
यही धोखा मुझे, हर शाम लगता है
यही सोच कर कदम मेरे, आराम नहीं करते
कि है वो एक पड़ाव, जो हमको मक़ाम लगता है..
...पीयूष यादव
