जहाँ पर आस टूटी थी, तुम्हारा हाथ छूटा था..
मेरे हिस्से की बहारों को, जहाँ किस्मत ने लूटा था..
जहाँ पर था कहा तुमने, कि मुझसे दूर हो जाओ..
मोहब्बत को फिरो मारे, बहुत माजूर हो जाओ..
सोचा था तुम्हारी ख्वाहिशों का, मैं सदका उतारूँगा..
तुम्हारी आहट भी आएगी, तो मैं उठकर न देखूंगा..
मगर तुम जानती हो कि, ये मुमकिन हो नहीं सकता..
तुमसे दूर होकर मेरी जान, मैं जिन्दा रह नहीं सकता..
मेरे ख्वाबों-ख्यालों में, तुम हर वक्त आओगे..
मैं आँखें फोड़ भी लूं तो, नजर तुम फिर भी आओगे..
यही उम्मीद लेकर वहीं पे, रूक गय़ा था मैं..
तुम्हारा नाम लेकर खुदा आगे, झुक गया था मैं..
थी टीमटीमाती आस कि तुम, मुड़के देखोगे..
सभी नफरत मिटाओगे, किए वादे निभाओगे..
खत्म सब दूरियां करके, मेरे तुम पास आओगे..
धुआं आज भी उसी आस का, मेरे दिल में है जाना..
मेरी धुन, मेरी मसर्रत, मेरी हसरत तुम्हें पाना..
मेरे दर्द-ए-जिगर की टीस, तुम्हारे दिल से निकले तो..
तुम्हारा दिल मोहब्बत में, जरा-सा भी पिघले तो..
देखो देर न करना
उसी मोड़ पर आना..
वहीं पर मिलूंगा देखना तुम, जब लौट आओगे..
उसी रस्ते पर, मेरी तुम, कब्र पाओगे..
फिर दिल अगर तुम्हारा, कुछ कहना चाहे तो..
तुम्हारी आँखों से कोई आंसू, अगर बहना चाहे तो..
सुनो, मेरे सीने पर फिर जरा-सा, हाथ रख देना..
और थोड़ी-सी मिट्टी, तुम अपने साथ रख लेना..
वो दरिय़ा जहाँ हम, हर शाम मिलते थे..
हम दोनों के जीवन में, सुनहरे फूल खिलते थे..
वहीं अपने आंसूओं के साथ, मेरी मिट्टी बहा देना..
जो भी दिल में हो तुम्हारे, कह के, आजाद हो लेना..
फिर मुस्कुराना कि नया कोई गुलफाम आएगा..
तुम्हारे मुस्कुराने से मुझको भी आराम आएगा..
सुनो, उदास मत होना,
मेरा मुक्कदार था, तुम्हें खोना..
मेरे इंतजार की उजरत, तेरी एक दीद थी प्यारे..
माफ करना कि आँखों में, जरा सी नींद थी प्यारे...
-पीयूष यादव
