इजहार-ए-मोहब्बत's image
530K

इजहार-ए-मोहब्बत

पिंजरे में क़ैद एक पंछी को

जो अंबर से मोहब्बत होती है।

सहरा में तड़पते एक राही को

जो पानी से मोहब्बत होती है।

तूफाँ में फंसे एक मांझी को

जो साहिल से मोहब्बत होती है।

कीचड़ में खिले एक पंकज को

जो सूरज से मोहब्बत होती है।

Read More! Earn More! Learn More!