सवाल- क्या हाल है, कैसे हो?
चेहरे पर मुस्कान लिए तुम दिखते पहले जैसे हो..
जवाब- हां, मैं वही पुराना यार तेरा, मुस्कुराना पुरानी आदत है
रखी थी जो उसने मेरे आरिज पर, आज भी उन्हीं हाथों से मोहब्बत है।
सवाल- और तबियत कैसी है जनाब?
जवाब- दिल वही परवाने जैसा जलने को बेताब।
सवाल- पर तुम तो काफी खुश नज़र आते हो यारा!
जवाब- जी बेशक, साहब ने हाल जो पूछा हमारा।
सवाल- सफर जिंदगी का कैसा रहा?
उम्र गुजरी हासिल क्या-क्या किया?
जवाब- गाँव से मैं शहर भटकता रहा,
पल भर के सुकूँ को तरसता रहा
पूछते हैं, आप क्या खोया और क्या पाया?
दोस्त खोए और दर्द पाया।
---पीयूष यादव
