बरसों रहें हैं इन आँखों में कितने ही हसीं ख्वाब
अफ़सोस कि हकीकत में ना एक भी बदल सके...
चला जाएगा धीरे-धीरे हौसला तो रख
गम को भी कहां फुर्सत जो तेरे साथ चल सके...
खाई जो चोट दिल पर तो गिरना ही था नसीब
ना पकड़ा किसी ने हाथ और ना खुद ही संभल सके...
जैसे कि रेत हो सारी खुशियाँ फ़िसल गईं
मुस्कुरा दिए के कम से कम दिल ही बहल सके...
-पीयूष यादव
