बन बैठी है दुश्मन मेरी ही ज़िंदगानी

बोझ हो गई हो उम्र पर जैसे ये जवानी


कहते रहे सब यार लुट जाएगा परहेज कर

क्या शिकायत जब किसी की बात ही नहीं मानी


गुम हो गया हूं ना जाने कहां मैं

समझ आती नहीं अब जिंदगी, ना जिंदगी के मानी


हो भला हो तेरा फिर भी ऐ हसीन-दिलकश जवानी

बहुत रहम दिल है तू ये बात हमने देर से जानी


एक शक्स के बदले दे दिया कितना कुछ

उदासी, उलझने, परेशानी और आँखों में पानी

--पीयूष यादव