जगमगाते हुए शहर में अंधियारा कर लिया
अपने ही हाथों अपना ख़सारा कर लिया,,
गिरती हैं मुझ पर यारों, हज़ारों लानतें
एक शख़्स को हमने बेचारा कर दिया,,
उसने की मोहब्बत और बेइंतेहा मोहब्बत
हमीं ने अपने किरदार को आवारा कर लिया,,
अब वो छोड़ गई है तो क्यों सीसकते हो रात भर?
तुमने ही तो मिट्टी अपना सितारा कर लिया,,
मैं वो आग हूं जो खा गया खुद को
अच्छा हुआ जो उसने किनारा कर लिया,,
--पीयूष यादव
