1- आपने अपने लेखक बनने का सफर कैसे तय किया ? मैं पीयूष कुमार गोयल यांत्रिक इंजीनियर 10 फरवरी 1967 को माता रविकान्ता व् पिता डॉ देवेंद्र कुमार गोयल के यहाँ पैदा हुआ.मुझे बचपन से ही गणित में कुछ नया करने की हमेशा ललक रहती थी जब बहुत सारा काम इकटठा हो गया सोचा क्यों न इसको पुस्तक का रूप दे दिया जाये बस यही से ही लिखने की शुरुआत हुई वैसे बचपन से ही मुझे दर्पण छवि में भी हिंदी व् इंगलिश दोनों भाषाओ में लिखने का शौक था अबतक मेरी 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं व् दर्पण छवि में अपने हाथ से 16 पुस्तकें लिख चुका हूँ जिसमें श्रीमद भगवद गीता सुई से मधुशाला मेहंदी कोण से गीतांजलि कार्बन पेपर से पंचतंत्र श्रीदुर्गासप्तशत्ती(संस्कृत) श्रीरामचरित्रम (दोहा सोरठा व चोपाई ) व श्रीसाईंसत्चरित्र ( हिंदी व इंग्लिश ) आदि हैं. 2- क्या आप हमेशा एक लेखक बनना चाहते थे ? नहीं मैं लेखक नहीं बनना चाहता था मैं एक यांत्रिक इंजीनियर हूँ विभिन्न फैक्ट्री में 25 साल से ज्यादा का अनुभव हैं मुझे बचपन से ही गणित मैं कुछ नया करने की लगन हमेशा रहती थी जब बहुत सारा काम इकटठा हो गया क्यों न इस काम को पुस्तक का रूप दिया जाये बस यही से लिखने की शुरुआत हुई सोचना तो पड़ेगा ही मेरी चौथी पुस्तक हैं. 3- आप्का परिवार आपकी लेख्नी को किस रूप मे देखता है ? मेरा परिवार मेरे लेखन कार्य को सामान्य रूप में देखता हैं लेखिन जब लोग मेरी दर्पण छवि में लिखी पुस्तकों के बारे में पूछते हैं और साथ में सेल्फी व् ऑटोग्राफ लेते हैं तो सामान्यता स्तिथि परिवार को महत्व पूर्ण लगने लगती हैं क्यूंकि दर्पण छवि में लिखी पुस्तक सुई सी लिखी मधुशाला सामान्य को महत्वपूर्ण बनाती हैं वैसे धीरे धीरे बदल रहा हैं . 4-आपके पसंदीदा लेखक ? प्रेम चंद मेरे सबसे पसंद दीदा लेखक हैं श्रीमद्भगवदगीता मेरे लिए दुनिया की सबसे पसंदीदा में से एक हैं वैसे रविंद्र नाथ टैगोर जी की गीतांजलि मन को बहुत प्रभावित करती करती हैं. 5-आप लेखन के अलवा क्या करते है ? मैं यांत्रिक इंजीनियर हूँ विभिन्न प्रसिद्ध कम्पनीज में करीब 25 साल से ज्यादा काम करने का अनुभव हैं कई न्यूज़ पेपर्स के लिए कार्टून्स भी बनाये हैं , ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट अंपायरिंग भी करता हूँ गणित में भी कुछ न कुछ करने के ललक बनी रहती हैं दर्पण छवि में 16 पुस्तकें लिख चूका हूँ. 6-आपकी पहली किताब की प्रेरणा कोन है ? गणित में काम करने की लगन 10-15 सालो में जो काम किया था उसको पुस्तक का रूप देना चाहता था और मेरे प्रयासों से ही मेरी पहली पुस्तक गणित में छपी मेरी दूसरी पुस्तक बच्चो के लिए लिखी इजी स्पेलिंग जिसमे इंग्लिश वर्ड्स को आसान तरीके ये याद करने के तरीके बताये गए हैं. सोचना तो पड़ेगा ही मेरी चौथी पुस्तक हैं जिसमे मेरे अपने 110 विचार हैं. तो गणित कीरूचि ने ही मुझे किताब लिखने के लिए प्रेरित किया . 7-अपने बचपन के कुछ किस्से ब्ताए ? आपके इस सवाल ने बचपन की याद दिला दी एक स्मरण मुझे आज भी याद हैं मेरे पिता जी सरकारी डॉक्टर हैं ये बात सहारनपुर के पास क़स्बा जलालाबाद की हैं मैं छोटा था जहाँ हम रहते थे वहां पास मैं ही एक बगीचा भी था एक दिन मम्मी ने मुझे 10 पैसे दिए मैं घर से निकला ओर उस बगीचे में चला गया और 10 पैसे एक पेड़ के नीचे गड्ढ़ा करके गाड़ आया थोड़ी देर बाद घर पहुंचा तो मम्मी ने पूछा बीटा 10 पैसे कहाँ हैं मैने मम्मी से एक दम कह दिया मम्मी में दस पैसे का पेड़ लगा आया हूँ कुछ दिन बाद बहुत सारे पैसे उगेंगे ...मम्मी ने एक दम गले से लगा लिया .... 8-आपकी अग्ली किताब कब आ रही है ? भविष्य में दो पुस्तके और आने वाली हैं अगर सब कुछ ठीक रहा 2021 के अंत तक...
