खुशबू सबा से मिले तो शर्माती नही है
वो उससे लिपट जाती है सिर्फ हाथ मिलती नही है।
बेरंग सही तसवीर में हमनशीं का चेहरा हो
सिर्फ रंगों से जान आये ऐसी तो बात नही है।
तुझे बेखबर रहने पे बहुत ऐतबार है
मेरी भी नामाबर भेजने की आदत जाती नही है।
तुम्हे दिल न लगाने की सिफ़त हासिल है
बस एक यही अदा तेरी हमसे सीखी जाती नही है।
