इस चोट की आह से मेरा नशेमन शगुफ्ता रहेगा
तेरी तरह पत्थर होने का गुरूर अब मुझे भी रहेगा
बेदार रात की नज़रों में बेचैन तसव्वुर है
बेसुद, बदहवास ख्वाबों का आना जाना लगा रहेगा
मेरा साया बहुत हंसता है मुझ पर अब ये कहकर की
जब मैं नही तेरा तो कोई और कहां अपना रहेगा
मैं खुश हूँ तुमने दुनियादारी के सलीक़े सीख लिए
तुम्हे ग़मज़दा होने का अब कोई डर न रहेगा
पन्ने पलटे तो मालूम हुआ लफ़्ज़ों का खसारा हुआ
अब मेरी रियासत में कोई खज़ाना कहाँ रहेगा
मैं अपने ज़हन की मौजों पर सफर कर रहा हूँ
किनारा आखिर कब तलक मेरे साथ रहेगा
तू भूले मुझे उससे पहले एक मुलाक़ात के लिए आ
तेरे आने से मेरा अधूरा ख्वाब मुक़म्मल रहेगा
