मधुर महक मुस्कान लिए ..

गर्भ में कितने तुफान लिए ।

आकृति प्रकृति में सदा सर्वोपरि।।

घटनाक्रम स्थिर चेतना तुम ।

हार और निज जीत में तुम ।।

जन्म से प्राण की पवित्रता ।

जिसमें बालक खेले स्थूल क्रीड़ा ।।

आसमां की कवज की कल्पना।

माटी की श्रम चेतना ।।

आस में परिहास अपरिवर्तित "वेदना"।

खालिश विचारशील मृत्यु बाद भी।।

माटी महक मधुर आती रहे ।

मौसम की यह कल्पना गाती रहे ।