सबसे अलग, सबसे प्यारा,
कितना अच्छा रिश्ता है.
जिस रूप में चाहे ढल जाए,
ये दोस्ती ही ऐसा रिश्ता है.

कभी-कभी तो ऐसा लगता, सारे रिश्ते इसमें हैं.
जिस रिश्ते की याद सताये, वो ही रिश्ता इसमें है.
झगडा हो जाए भाई से, तो भाई ये बन जाता है.
माँ-बाप की याद सताये, तो सिर पर हाथ फिराता है.

सबसे अलग, सबसे प्यारा,
कितना अच्छा रिश्ता है.
जिस रूप में चाहे ढल जाए,
ये दोस्ती ही ऐसा रिश्ता है.