सिर्फ सात वचनों का रिश्ता नहीं है हमारा

ये तो हमारे अहसासो से बंधी डोर है


जो कभी कमजोर नहीं होती

ऐसा नहीं है कि इस रिश्ते में तूफा नहीं आएं


पर मजबूती इतनी थी प्रेम की

कि हर तूफान इस धागे को छू भी न पाएं


कभी लड़ते कभी रूठते

कभी मैं मनाती तो कभी तुम मनाते


सात वचनों की तरह सात जन्मों का बंधन

बस ऐसे ही इस रिश्ते को निभाते चले


हम ऐसे ही जन्म जन्मों तक साथ साथ चले।


@pinkrose0113