#शब्द

होते हैं हमारे

व्यक्तित्व की पहचान

और संस्कारों का

आईना भी..

हम किसी का

चेहरा देखकर

उसके व्यवहार का 

आकलन नहीं कर सकते

लेकिन किसी से बात करके

हम उसके व्यवहार को

समझ सकते हैं..

तभी तो कहां है कि

शब्दों को तोलकर बोले

जितना वजन शब्दों में होगा

व्यक्तित्व उतना ही

वजनदार होगा..!!