फर्क पड़ता है
जब आप किसी मजबूर इंसान को
बेसहारा छोड़ कर आ जाते हो
पेट काटकर कमाई दौलत को जब
रिश्वत के रूप में मांगते हो
झूठे मान सम्मान की खातिर
बच्चों का बचपना छीन लेते हो
अपने कीमती वक्त में कुछ पल का वक्त
अपने मां-बाप को नहीं देते हो
भूखे, गरीब, लाचार, बेबस इंसान को देखकर
जब आपका दिल नहीं पिघलता हो
आगे निकालने की होड़ में अंधे होकर
जब अपनों को ही गिराते हो
तब बहुत फर्क पड़ता है
पिंकी ✍️ @pinkrose0113
