पाती पिया के नाम
करूणा का सागर बहता है
हृदय टुकड़े टुकड़े होता है
अनुराग में उन्माद का राग
जार जार मन मेरा गाता है
अश्रुओं से मैं पथ सजाऊं
अहसासो के प्रसून बिछाऊं
रख दो चरण मेरे मन मंदिर मे
उम्र भर सांसों की जोत जलाऊं
दर्श दे दो एक बार पिया
विरह का दर्द अब सुलगाए जिया
सन्नाटे झकझोर रहे हैं
रैन निशा बह रही है मेरी ये अखियां
पिंकी ✍️
@pinkrose0113
