लिखना तो है मुझे बहुत कुछ

पर सोचती हूं पढ़ेगा कौन,


कितने व्यस्त है ना सब

दो पल मेरे लिए निकालेगा कौन,


होड़ लगी है एक दूसरे

से आगे निकलने की

साथ मेरे चलेगा कौन,


अपना कहते कहते उम्र निकल गई

लेकिन अपना कहने वाला है कौन,


रखती हूं समाज का आईना सामने

यथार्थ देखने के लिए रूकेगा कौन..


@pinkrose0113


पिंकी ✍️