पर तुम सच न बोलना
कैसे मरा वो
कल तक तो यहां बैठा जुते सिलता था
शायद चार रोज पहले देखा था मैंने
आंखें धंसी हूई सी थी
होठों पर भी पपड़ी आ रखी थी
कमजोर सा लग रहा था बहुत
पर तुम सच न बोलना
कर्जा था,भुखा था या
किसी का गुनहगार था
नहीं नहीं वो तो चींटी भी न मारें
तो फिर गरीब आदमी था ओहो
पर तुम सच न बोलना
दिनदहाड़े पकड़ा था चोरी करते
एक दूकान से चार समोसे चुरा लिए
बहुत मारा बेचारे को
इतना कि सहन न कर सका
बस बस और मत बोलो
मुंह पर ताला लगा लो
और हां कोई पूछे
पर तुम सच न बोलना
पिंकी ✍️
@pinkrose0113
