खामोशी से जुल्म_ए_इंतिहा सहती रही

जुबां होती मिट्टी की तो शिकायत करती


जिसने भी छुआ ढल गई उसी रूप रंग में

कुदरत के लिखें से कैसे वो बगावत करती


प्रेम को दो फुहारों से ही महकने लगती

भूलकर दुख दर्द फूलों के रूप में सजदा करती


सीना चीरकर वो लहलहाती हैं फसल के रूप में

भूखे बिलखते बच्चों को देखकर कैसे एतराज करती।


पिकी


@pinkrose0113