अगर मां ने दी ममता

पापा ने भी तो जीना सिखाया


डर कर चुप बैठने की बजाय

हिम्मत से सामना करना बताया


छोटी छोटी जरूरतो को पुरी करना

ऐसा फर्ज भी तो पापा ने निभाया


चोट लगती तो दर्द पर मरहम मां

के अलावा पापा ने भी तो लगाया


दफ्तर से आते ही पूछते हमारा हाल

तकलीफो को अपनी कभी नही जताया।


पिंकी ✍️