उफ्फ ये मेरे मासूम सपने


एक प्यारा सा मेरा आंगन


उसमें सितारों का बसेरा हो


चांद सी बिटिया रानी


जिसमें सूरज सा तेज हो


खेले हम मां बेटी मिल कर


गुड्डे गुड़ियों के संग


नकली मम्मी पापा बनकर


करें एक-दूसरे को तंग


कभी डाक्टर बनकर इतराएं


आए कोई मरीज तो


इलाज करने लग जाएं


बेटी हमारी बनकर टीचर


हमको ही ज्ञान का पाठ पढ़ाए


झूठी मूठी हंसी के साथ


थोड़ी सी डांट पिलाएं


नकली आंसू निकालकर


मुंह जब हम बनाए


दौड़ कर आए बिटिया रानी


और गले हमारे लग जाएं


कितना प्यारा बचपन होगा


सोचकर हम मुस्कुराएं..!



पिंकी ✍️