मुझे पता है मां

तु यही कही

इन तारो मे

छुपकर मुझे

देख रही है

पर इत्ती

दूर से क्यो मां

मेरे पास आकर 

मुझे छुओ ना

मुझे सीने से 

लगाओ ना

जैसे सब बच्चो की

माएं उनको प्यार करती है

मां कब तक मुझसे

यू छूपी रहोगी

मै थक गई ढूंढ ढूंढकर

अब मै नही सताऊंगी

मेरे पास आजाओ

इन तारो से निकलकर मां..


@pinkrose0113