ये कविताएं जानती है

मेरे मन के भाव

और विचार

मेरे हर पल से वाकिफ है

मेरे अस्तित्व की

पहचान है

देती है मुझे प्रेरणा

हर पल कुछ

नया लिखने की

मुझे स्पर्श करती है

टटोलती है

फिर हौले से लफ्जो मे

उतार देती है

मेरे एकाकीपन मे

मेरा साथी बनती है

भाप लेती है मेरी उदासी

और समझ लेती है मुझे।