हिंदी तेरी बिंदी


उड़ा दे सब भाषाओं की चिंदी

जब ऊपर तेरे यह लगती

किसी सुहागन के माथे की

बिंदी जैसे फबती


हिंदी तेरी बिंदी


अपनाया तूने सभी

भाषाओं के शब्दों को

दिलाया है सम्मान उनको भी

जब शामिल किया खुद को

स्नेह, सम्मान, अपनत्व

का पाठ पढ़ाती


हिंदी तेरी बिंदी


जैसा लिखा जाता

वैसा ही पढ़ा जाता

गूंगे शब्दों की

कोई पहचान नहीं

हर शब्द होते तेरे

मोती जैसे कीमती


हिंदी तेरी बिंदी


शब्दकोश का भंडार है

वैज्ञानिकता का प्रमाण है

सार्थक शब्दों की पहचान है 

हर ध्वनि तेरी होती उच्चारित

संस्कृत की बड़ी बेटी कहलाती


हिंदी तेरी बिंदी


सबसे सरल, सबसे सीधी

गुणों से भरपूर है

सोशल मीडिया पर भी

बढ़ता तेरा ही सुरूर है

विश्व भाषा बनाने का संकल्प लेती


हिंदी तेरी बिंदी


पिंकी ✍️

@pinkrose0113