सुबह चार बजे से ही
खटपट शुरू हो जाती है
गाय को चारा डालना है
आंगन बुहारना है
कूंड से पानी लाना है
फिर रसोई में कुछ बनाना है
बच्चों को स्कूल भेजना है
काम पर भी तो समय पर पहुंचना है
अगर नहीं पहुंच पाई तो
रात को भूखा ही सोना पड़ेगा
.........
और खटपट ओर तेज हो जाती है।
#PR
