चलो इस बार खुद से परिचय कर लेते हैं


हर बार की तरह रावण दहन न कर

स्वयं का मूल्यांकन कर लेते हैं

बंद करते हैं दूसरों में खामियां निकालना

एक बार खुद को आईना दिखा देते हैं


चलो इस बार खुद से....


जो एक बार जल ही चुका है

उसे बार बार क्यों जलाते हैं

झांककर अपने अंदर आज

छिपें हूए रावण को दफनाते है


चलो इस बार खुद से....


करते हैं घर की साफ-सफाई हर बार

इस बार मन को टटोलते हैं

मिटाकर मन के हर कोने का मैल

मन को सीता के जैसा पवित्र बनातें है


चलो इस बार खुद से.....


नफरत व बुराई को खत्म कर

अच्छाई की खुशबू फैलाते हैं

प्रेम और सोहार्द के दीप प्रज्वलित कर

रामराज्य यही पर बनाते हैं


चलो इस बार खुद से....


@pinkrose0113