
बूढ़ी मां
अपनी 80 साल की मां को
देखकर कभी आप लोगों ने
सोचा
कि उसकी भी एक दुनिया हुआ करती थी
जब वो एक नन्ही सी बच्ची हुआ करती थी,
आंगन में फूदकती थी
पायल पहन कर छम छम किया करती थी
कभी कॉलेज में जींस टी-शर्ट पहने
फर्राटे से स्कूटी निकाला करती थी
परीक्षा में हमेशा अव्वल रहा करती होगी
जब झटकती होगी अपने गीले बालों को
कितनों की पतंग कट कर गिरी होगी
जब बीस वर्ष की मां ने तुम्हारे पिताजी को
वरमाला पहनाई होगी
शर्म से जमीं में गड़ी जा रही होगी
प्रसव पीड़ा के वक्त आख़िरी बार
मांगकर खट्टी इमली खाई होगी<
Read More! Earn More! Learn More!
