कैसे पिलाऊं मैं दुध तुझे
चारों और गिद्ध नोंच रहें हैं,
कतरा कतरा निचोड़कर
रक्त मेरा चूस रहें हैं,
भुख से बिलखता बच्चा मेरा
अमृतपान कराने का हक छीन रहे हैं,
कब तक सहती रहूंगी ये अत्याचार
बेबस,निरीह प्राणी पर जुल्म ये ढा रहे हैं।
पिंकी ✍️
@pinkrose0113


