जिंदगी में एक पल ऐसा होता है
जब हमारी आंखों में हजारों सपने होते है
और उनको सच करने के लिए हम जुनूनी हो जाते है
पर धीरे-धीरे पता नहीं क्या होता है कि
हम उदासी का आवरण ओढ़ लेते हैं
चंद सपनों को हम अपनी जिंदगी मान लेते है
और गर सपने सच नहीं होते तो ,
निराशा में अक्सर मौत को गले लगा लेते हैं ,
क्या यह सही करते हैं हम ,
अनमोल जिंदगी को एक पल में खत्म कर देते हैं,
क्या सपनों की कीमत इतनी बढ़ जाती है ,
अरे यार मृत्यु तो शाश्वत सत्य है
पर जिंदगी बहुत मुश्किल से मिलती है,
अपनी महत्वाकांक्षाओं को
अपनी जिंदगी पर हावी मत होने दो,
इस अग्नि में अपनी जिंदगी की बलि मत चढ़ाओ।
@pinkrose0113


